न्यूज़ीलैंड के लिए 700 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने टिम साउदी
न्यूज़ीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए 700-विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। न्यूज़ीलैंड-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को बेन डकेट को आउट करते ही साउदी ने अपना 700वां अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने 705 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए थे जिनमें आईसीसी के लिए 9-विकेट शामिल हैं।