न्यूज़ीलैंड ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 5वें विकेट के लिए अपनी सबसे बड़ी साझेदारी
न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहली पारी के दौरान टेस्ट इतिहास में 5वें विकेट के लिए अपनी सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज की। डैरिल मिचल और टॉम ब्लंडेल के बीच रिकॉर्ड 236-रन की साझेदारी हुई। पिछला रिकॉर्ड नैथन एस्टल और क्रेग मैकमिलन के नाम था जिन्होंने 2000 में वेलिंग्टन में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 222-रन की साझेदारी की थी।