न्यूज़ीलैंड ने बनाया वनडे विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टोटल

न्यूज़ीलैंड ने वनडे विश्व कप 2023 में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 401/6 का स्कोर बनाया। यह वनडे विश्व कप के इतिहास में न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा टोटल और वनडे में उसका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा टोटल 393/6 था जो उसने 2015 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दर्ज किया था।

Load More