न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए टीम का किया एलान, सैंटनर होंगे कप्तान
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड ने टीम का एलान किया है। ऑल-राउंडर मिचल सैंटनर की अगुवाई में न्यूज़ीलैंड ने तेज़ गेंदबाज़ बेन लिस्टर को पहली बार मौका दिया है। टी20I सीरीज़ का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची (झारखंड) में खेला जाएगा जबकि उससे पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज़ 18-जनवरी से शुरु होगी।