न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के शख्स पर हमला करने वाले 3 खालिस्तानी आतंकियों को हुई सज़ा
खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ मुखर रहने वाले न्यूज़ीलैंड के लोकप्रिय रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या के प्रयास के लिए तीन खालिस्तानी आतंकियों को सज़ा सुनाई गई है। गौरतलब है, हरनेक पर दिसंबर 2020 में हमला हुआ था। उन्हें 40 से अधिक बार चाकू मारा गया था और उनके शरीर में 350 से अधिक टांके आए थे।