न्यूज़ीलैंड में महंगाई दर बढ़कर हुई 7.3%, 1990 के बाद से सर्वाधिक
न्यूज़ीलैंड में जून 2022 में खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) में पिछले तीन दशकों की सबसे तेज़ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीपीआई दूसरी तिमाही में 7.3% रहा जो पहली तिमाही में 6.9% और 1990 की अप्रैल-जून तिमाही में 7.6% था। अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि न्यूज़ीलैंड में महंगाई दर 7% या 7.1% रहेगी।