न्यूज़ीलैंड में समुद्री तट पर बहकर आया सांप के जैसा दिखने वाला दुर्लभ जीव; तस्वीर हुई वायरल
न्यूज़ीलैंड के समुद्री तट पर हाल में सांप जैसा दिखने वाला एक बड़ा और अत्यंत दुर्लभ जीव बहकर आ गया। समुद्री जीव-विज्ञानी ने इसकी जांचकर इसे एक ओरफिश बताया। ऑनलाइन शेयर किए वीडियो में ओरफिश उथले पानी में छिपने की कोशिश करती दिख रही है और शख्स को 'ऐसा लग रहा यह शार्क है' कहते हुआ सुना जा सकता है।