न्यूज़ीलैंड से हारकर हॉकी विश्व कप 2023 के क्वॉर्टर फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत
भुवनेश्वर में रविवार को पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 में भारत पेनल्टी शूटआउट में न्यूज़ीलैंड से 4-5 से हार गया। इसके साथ भारत क्वॉर्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गया जबकि न्यूज़ीलैंड का क्वॉर्टर फाइनल में बेल्जियम से सामना होगा। भारत अब 26 जनवरी (गुरुवार) को 9वें-16वें स्थान की दौड़ में जापान से भिड़ेगा।