नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते, कड़ी कार्रवाई हो: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर भारत
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा, "अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और अत्याचारों पर...अपनी चिंताएं ज़ाहिर की हैं।" उन्होंने कहा, "यह केवल राजनीतिक कारणों या मीडिया आक्रोश के रूप में नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।"