पांचों उंगलियां एक जैसी नहीं होतीं: भाई तेजस्वी यादव के मछली खाने के वायरल वीडियो पर तेज प्रताप
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष व अपने भाई तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, "जिस तरह पांचों उंगलियां एक जैसी नहीं होतीं...वैसे ही सबकी ज़ुबान का स्वाद भी अलग-अलग होता है...पहले मैं भी नॉनवेज खाता था, अब छोड़ दिया है।"