पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किए 4 बदलाव, बेन स्टोक्स हुए बाहर

इंग्लैंड ने ओवल में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में चार बड़े बदलाव किए हैं। इसमें बेन स्टोक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स की जगह जैकब बेथेल, गस ऐटकिंसन, जेमी ओवरटन और जॉश टंग को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इस टीम की कप्तानी ओली पोप करेंगे।

Load More