जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास नष्ट की गईं 2 बारूदी सुरंग
पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के मेंढर सेक्टर में सोमवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 2 बारूदी सुरंगें नष्ट कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि बसूनी टॉप के पास गश्त के दौरान इन सुरंगों का पता चला था जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।