पूंजीपतियों को छूट, आम लोगों से लूट: सरकार के नया टैक्स स्लैब लाने की खबरों पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार के एक नया टैक्स स्लैब पेश करने की खबरों पर कहा, "शादियों का सीज़न चल रहा है। लोग पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है।" उन्होंने कहा, "पूंजीपतियों को छूट, आम लोगों से लूट।"