पैंट में पेशाब करने पर मुंबई में शख्स ने लिव-इन पार्टनर के बेटे के पेट में मारी लातें, हुई मौत
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर के 4-वर्षीय बेटे को कथित तौर पर पेंट में पेशाब करने पर पीट दिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला घर पहुंची तो बेटा उल्टियां कर रहा था और उसने बताया कि आरोपी ने उसके पेट पर कई लातें मारी थीं। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।