पांडवों के इंद्रप्रस्थ की खोज के लिए दिल्ली के पुराने किले की फिर होगी खुदाई
दिल्ली में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ की खोज के लिए पुराने किले की एक बार फिर से खुदाई की जाएगी जिसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंज़ूरी दे दी है। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, इस बार और गहराई तक खुदाई की जाएगी। इस उत्खनन से इंद्रप्रस्थ के प्राचीन शहर के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।