प. बंगाल के अस्पताल में नाइट शिफ्ट के दौरान मरीज़ ने नर्स से की छेड़छाड़
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के इलमबाज़ार स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार रात एक मरीज़ ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। बीजेपी आईटी सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने इससे जुड़ा वीडियो X पर शेयर किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि ड्रिप लगाने के दौरान मरीज़ ने उसे गलत तरीके से छुआ।