प. बंगाल के मालदा में कांग्रेस नेता पर की गई फायरिंग व फेंके गए बम, हुई मौत
मालदा (पश्चिम बंगाल) में रविवार सुबह 4-5 नकाबपोश लोगों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने व देसी बम फेंके जाने से कांग्रेस नेता शेख सैफुद्दीन की मौत हो गई। सैफुद्दीन के परिवार ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित 'गुंडों' ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।