प. बंगाल की समाज कल्याण योजनाओं की यूनिसेफ ने की सराहना: सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि राज्य की समाज कल्याण योजनाओं की यूनिसेफ ने सराहना की है। ममता ने X पर कहा, "'इम्पैक्ट ईस्ट 2024' सम्मेलन में यूनिसेफ के शीर्ष अधिकारी ने 'कन्याश्री' और 'रूपश्री' जैसी हमारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये राज्य के सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण हैं।"