प. बंगाल में अगर BJP नहीं जीती तो राज्य में कोई भी हिंदू बंगाली नहीं बचेगा: मिथुन चक्रवर्ती
उत्तरी बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता से बीजेपी नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है, "अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नहीं जीतती है तो राज्य में कोई भी हिंदू बंगाली नहीं बचेगा।" उन्होंने कहा, "9% हिंदू वोट नहीं करते...मैं चिल्ला रहा हूं कि वोट करें। बांग्लादेश ने ट्रेलर दिखाया है...सावधान रहें।"