बंगाल में घरों में झाड़ू-पोछा कर ₹2500 महीना कमाने वालीं BJP उम्मीदवार कलिता जीतीं चुनाव
पश्चिम बंगाल की औसग्राम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू कामगार के रूप में काम करने वालीं कलिता 4 घरों में झाड़ू-पोछा का काम कर मात्र ₹2,500 महीना कमातीं। कलिता ने चुनाव में 1.07 लाख वोट हासिल किए और टीएमसी उम्मीदवार श्यामा प्रसन्न लोहार को 12,535 वोटों से हराया।