प. बंगाल विधानसभा ने राज्य को विभाजित करने के प्रयास के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को राज्य को विभाजित करने के किसी भी प्रयास के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हम सहयोग से चलने वाले संघवाद पर भरोसा करते हैं।" वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "हम संयुक्त पश्चिम बंगाल का संपूर्ण विकास चाहते हैं।"