पेंशनधारियों को जारी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्रों की संख्या हुई रिकॉर्ड 1 करोड़ के पार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पेंशनधारियों और बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए शुरू किए गए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्रों (डीएलसी) की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा, "यह मील का पत्थर बुज़ुर्ग नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को पूरा करेगा"