पेंशनर्स संगठन ने की न्यूनतम ₹7,500 पेंशन की मांग, 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
पेंशनभोगियों के संगठन EPS95 नैशनल एजीटेशन कमिटी ने 5-अगस्त को जंतर-मंतर (दिल्ली) पर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। समिति कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करने की मांग कर रही है। इसके अलावा पेंशनभोगियों और उनके जीवनसाथियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं देने की भी मांग है।