पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी कर रहे हैं जालसाज़, जानिए बचने के तरीके
अगर कोई प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कम कीमत में फ्लैट दिलाने का वादा करे तो सतर्क हो जाएं। इस योजना में कहीं भी अलग से रकम जमा कराने की शर्त नहीं है, किसी पर भरोसा करने से पहले वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जानकारी जांचें, अपनी बैंक डिटेल्स/ओटीपी/डॉक्यूमेंट किसी से शेयर न करें और शक होने पर शिकायत दर्ज कराएं।