पीएम आवास योजना के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन की तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 की गई है। ग्रामीण और शहरी दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किफायती कीमत पर पक्के मकान प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है।