पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 15 नवंबर तक बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की तारीख

कॉर्पोरेट मामले के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21-24 साल के बीच होनी चाहिए और अभ्यर्थी हाईस्कूल पास होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Load More