पीएम के 'अमीर दोस्त' GST का 3% हिस्सा देते हैं: GST का डेटा न जारी करने पर कांग्रेस
कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी कलेक्शन का डेटा नहीं जारी किए जाने पर 'X' पर लिखा है, "जीएसटी का 64% हिस्सा गरीबों से वसूला जाता है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अमीर' दोस्त जीएसटी का सिर्फ 3% हिस्सा देते हैं।" बकौल कांग्रेस, केंद्र सरकार ने डेटा देना बंद कर दिया है जिससे 'अमीरों की सरकार' की पोल न खुले।