पीएम की अपील के बाद दो दिन WFH करेंगे HDFC बैंक के कर्मचारी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, HDFC बैंक ने नॉन-कस्टमर फेसिंग बिज़नेस और कॉर्पोरेट एनेबलिंग विभागों (आईटी, एचआर) के कर्मचारियों को हफ्ते में 2-दिन वर्क-फ्रॉम-होम की अनुमति दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद किया गया। इससे पहले ऐक्सिस और इंडसइंड बैंक सहित कुछ निजी बैंकों ने चुनिंदा कर्मचारियों के लिए हाइब्रिड वर्क मॉडल अपनाया है।