पीएम के आदेश पर मुझ पर हमला हुआ, मेरा घर छीना गया: विपक्ष के नेता के तौर पर पहले भाषण में राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपने पहले भाषण में राहुल गांधी ने कहा है, "मुझ पर भारत सरकार के आदेश...ज़ाहिर तौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर हमला किया गया।" राहुल ने कहा, "मुझ पर 20 से अधिक मामले दर्ज किए गए...दो साल की जेल की सज़ा हुई और मेरा घर छीन लिया गया।"