पीएम का मौन षड्यंत्र पर स्वीकृति है: बिहार में महादलित टोला के घरों में आग लगाए जाने पर राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नवादा (बिहार) में दबंगों द्वारा महादलित टोला के 80 घरों में आग लगाए जाने पर दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "बीजेपी व एनडीए के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं...प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का मौन इस बड़े षड्यंत्र पर स्वीकृति की मुहर है।"