पीएम ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए 2 बार सर्वे कराया, कहा गया वहां से मत लड़ जाना: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए 2 बार सर्वे कराया। उन्होंने कहा कि पीएम से कहा गया कि 'वहां से चुनाव मत लड़ जाना, जनता हरा देगी'। बकौल राहुल, वहां जनता से ज़मीनें छीनी गईं और उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाने दिया गया।