पीएम ने की गुजरात में नदी में डूबे 8 लोगों के परिजन को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर (गुजरात) में मेश्वो नदी में डूबे 8 लोगों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को ₹50,000-₹50,000 का मुआवज़ा देने का एलान किया है। गौरतलब है कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में स्नान करते समय 8 लोग डूब गए थे।