पीएम ने किया यूपी में सड़क हादसे में मृतकों के परिजन के लिए ₹2 लाख के मुआवज़े का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्ज़ापुर (यूपी) में गुरुवार रात ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।