पीएम ने खरगे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली लेकिन उन्होंने घृणा दिखाई: बीजेपी

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी को सत्ता से हटाए बिना मरेंगे नहीं' बयान पर प्रतिकिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्वस्थ होने पर खरगे को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा लेकिन खरगे ने उनके प्रति घृणा दिखाई। यह कांग्रेस की तथाकथित मोहब्बत की दुकान की एक नई और निचली पहचान है।"

Load More