पीएम ने यंग इनोवेटर्स की मदद के लिए किया ₹1 लाख करोड़ के इनोवेशन फंड का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यंग इनोवेटर्स और उद्यमियों की मदद के लिए ₹1 लाख करोड़ के इनोवेशन फंड का एलान किया है। उन्होंने कहा, "हमने आइडिया, इनोवेशन और क्षमता को मज़बूत करने के लिए ₹1 लाख करोड़ का एक सिस्टम बनाया है। अपने सपनों के साथ आगे आएं, संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।"