पीएम ने राज्यसभा में की सुधा मूर्ति की तारीफ, मूर्ति ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में सांसद सुधा मूर्ति की प्रशंसा की और महिलाओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने को लेकर उनका धन्यवाद किया। पीएम से मिली प्रशंसा के बाद मूर्ति ने भी जवाब में हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। दरअसल, सुधा ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं के टीकाकरण का मुद्दा उठाया था।