पीएम ने राहुल को दी 'JFK’s Forgotten Crisis' किताब पढ़ने की सलाह; किस बारे में है यह किताब?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा में अपने भाषण में नेता विपक्ष राहुल गांधी को विदेश नीति को लेकर 'JFK’s Forgotten Crisis' किताब पढ़ने की सलाह दी। यह किताब तिब्बत, सीआईए और भारत-चीन युद्ध को लेकर है। बकौल प्रधानमंत्री, इसमें 1962 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जेएफ केनेडी के बीच हुई चर्चा व निर्णयों का वर्णन है।