पीएम ने रखी वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला, डीयू को तीन दशक बाद मिलेगा नया कॉलेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रोशनपुरा (नजफगढ़) में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी जिसके साथ ही करीब तीन दशक बाद दिल्ली विश्वविद्यालय को एक नया कॉलेज मिलने जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री ने स्वाभिमान अपार्टमेंट (अशोक विहार) में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को 1,675 नवनिर्मित फ्लैट की चाबियां भी सौंपी।