पीएम ने विनेश के केस में IOA से सभी विकल्प तलाशने व कड़ा विरोध दर्ज कराने को कहा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल बाउट वाले दिन अधिक वज़न के कारण रेसलर विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्षा पीटी ऊषा से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने उन्हें विनेश के केस में सभी विकल्प तलाशने और कड़ा विरोध दर्ज करने को कहा है।