पीएम ने शेयर किया लखपति दीदियों से मुलाकात का वीडियो, उनकी आरती उतारते आए नज़र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर जलगांव (महाराष्ट्र) की लखपति दीदियों से अपनी मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उनकी आरती उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम से बातचीत में महिलाओं ने बताया कि लखपति दीदी बनने के बाद वे आत्मनिर्भर हो गई हैं। एक लखपति दीदी ने कहा कि वह सालाना ₹8 लाख कमाती हैं।