पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कहा 'हमारे लाडले मुख्यमंत्री'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भागलपुर (बिहार) में जनसभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा है, "बिहार के विकास के लिए समर्पित हमारे लाडले मुख्यमंत्री।" पीएम ने इस दौरान अंगिका भाषा में लोगों को प्रणाम भी कहा। उन्होंने आगे बताया कि लोगों की आने-जाने की दिक्कतें दूर करने के लिए नदियों पर पुल बनवाए जा रहे हैं।