पीएम मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस रवाना, कहा- रिश्तों का नया अध्याय जोड़ेगी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की 2-दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा, "यह यात्रा मॉरीशस के साथ भारत के संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय जोड़ेगी और यह 'सागर विज़न' का हिस्सा है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है।" प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।