पीएम मोदी 3-6 अप्रैल तक थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 से 6 अप्रैल तक थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड द्वारा आयोजित छठे ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 3-4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी कोलंबो (श्रीलंका) के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करने को लेकर 3 दिवसीय यात्रा के लिए श्रीलंका भी जाएंगे।