पीएम मोदी 3 व 4 सितंबर को ब्रुनेई और सिंगापुर की करेंगे यात्रा
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3-4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाएंगे जहां वह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत बनाने पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, ब्रुनेई की यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी 4-5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वह सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर वहां जाएंगे।