पीएम मोदी अपने यादगार भाषण के 13 साल बाद पहुंचे SRCC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100-साल पूरे होने के समारोह में शामिल होने के लिए 13-साल बाद फिर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए SRCC में अपना चर्चित 'गिलास आधा भरा...आधा खाली' वाला भाषण दिया था। गौरतलब है, इस बार पीएम मोदी मेट्रो से पहुंचे।