पीएम मोदी और कनाडाई पीएम ट्रूडो के बीच कोई ठोस चर्चा नहीं हुई: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाओस में आसियान समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच कोई ठोस चर्चा नहीं हुई। सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत को उम्मीद है कि कनाडा की धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों को अनुमति नहीं मिलेगी। इससे पहले ट्रूडो ने कहा था, "हमें कुछ मुद्दों पर काम करने की ज़रूरत है।"