पीएम मोदी और पुतिन की एकसाथ चाय पीने और अस्तबल में टहलने की तस्वीरें आईं सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नोवो-ओगारयोवो में अपने आवास का टूर कराया और उनके साथ चाय पी जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने बताया है कि दोनों ने आवास में बने अस्तबल का भी दौरा किया। पुतिन ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलकर 'बहुत खुशी' हुई।