पीएम मोदी और पुतिन करेंगे द्विपक्षीय बातचीत; Su-57 विमानों की बिक्री एजेंडे में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसमें भारत को पांचवीं पीढ़ी के रूसी Su-57 विमान के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ-साथ व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी बातचीत होगी। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच बैठक की पुष्टि की है।