पीएम मोदी का 10 बार आया फोन, मैंने नहीं उठाया; राज्यपाल बनाए गए नेता ने सुनाया मज़ेदार किस्सा
ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त हुए पलामू (झारखंड) के पूर्व-सांसद ब्रजमोहन राम ने बताया है कि मंगलवार सुबह उन्हें 10 बार प्राइवेट नंबर से फोन आया लेकिन नंबर नहीं दिखने से उन्होंने कॉल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे नंबर से फोन कर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन है, तब उन्होंने बात की।