पीएम मोदी का US दौरा अहम और सार्थक रहा: जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे को महत्वपूर्ण और सार्थक बताया। उन्होंने कहा, "हर भारतीय को गर्व है...अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अपने आवास पर पीएम मोदी की मेज़बानी की। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच यह निरंतर जुड़ाव वैश्विक शांति और कल्याण के लिए बहुत अच्छा है।"